Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार के सारण में ज़हरीली शराब से 50 लोगों की मौत के बाद 126 शराब कारोबारी गिरफ्तार

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 16 December, 2022
सारण (बिहार) में ज़हरीली शराब पीने से कम-से-कम 50 लोगों की मौत के बाद ज़िले के डीएम राजेश मीणा ने बताया कि छापेमारी कर 126 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, "4,000 लीटर से अधिक अवैध शराब ज़ब्त की गई है।" मामले के बाद मशरख थानाध्यक्ष रितेश मिश्रा और कॉन्स्टेबल विकेश तिवारी को निलंबित कर दिया गया।
read more at The Quint