Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अर्जेंटीना के गोलकीपर ने ड्रेसिंग रूम में 'एक मिनट का मौन' गाते हुए एमबाप्पे का उड़ाया मज़ाक

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 19 December, 2022
अर्जेंटीना की फीफा विश्व कप जीत के बाद ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाने के दौरान गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज़ द्वारा फ्रांस के किलियन एमबाप्पे का मज़ाक उड़ाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में अर्जेंटीना के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में घूम-घूमकर नाचते हुए गाते हैं, 'एक मिनट का मौन' जिसके बाद मार्टिनेज़ बोलते हैं, 'एमबाप्पे के लिए जो मर चुके हैं'।