अभिनेत्री निहारिका कोनिडेला और उनके पति चैतन्य ने की तलाक की घोषणा
ऐक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला और उनके पति चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए तलाक की घोषणा की है। निहारिका ने लिखा, "चैतन्य और मैंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है...हम अपने निजी जीवन के नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए प्राइवेसी की अपील करते हैं।" निहारिका ने 2020 में चैतन्य से शादी की थी।
read more at Instagram


