गिरफ्तारी के बाद से पार्थ चटर्जी ने सीएम ममता को 4 बार फोन किया, उन्होंने नहीं उठाया: मेमो
पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी ने गिरफ्तारी के बाद से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कम-से-कम 4 बार फोन किया था। अरेस्ट मेमो के मुताबिक, चटर्जी को शनिवार रात 1:55-बजे गिरफ्तार किया गया था और उन्होंने बनर्जी को रात 2:32 से सुबह 9:35-बजे के बीच कम-से-कम 4 बार फोन किया। बकौल मेमो, मुख्यमंत्री ने फोन नहीं उठाया।
read more at हिन्दुस्तान


