Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चलती गरीब रथ ट्रेन में युवक ने जबरन हाथ पकड़कर मांगा मोबाइल नंबर: बिहार की युवती

short by शिव / on Tuesday, 8 August, 2023
मुज़फ्फरपुर (बिहार) की 28 वर्षीय युवती ने मंगलवार को रेल थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 31 जुलाई की देर रात गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की गई। युवती के मुताबिक, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से ट्रेन गुज़रते समय एक युवक ने जबरन उसका हाथ पकड़कर मोबाइल नंबर मांगा और न देने पर अभद्रता की।