Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

साउथ सिनेमा हमसे बेहतर है, बॉलीवुड को उसके लेवल तक पहुंचने में समय लगेगा: पीयूष मिश्रा

short by तान्या झा / on Sunday, 15 January, 2023
सिंगर-ऐक्टर पीयूष मिश्रा ने दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कहा है कि वह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बेहतर है। उन्होंने कहा, "(दक्षिण इंडस्ट्री) हमसे अधिक इनोवेटिव और जुनूनी है। 'पीएस-1' (2022) और 'बाहुबली' फ्रैंचाइज़ी जैसी ब्लॉकबस्टर बनाना आसान नहीं होता है।" बकौल मिश्रा, दक्षिण की फिल्म इंडस्ट्री द्वारा स्थापित स्तर तक पहुंचने में बॉलीवुड को अभी समय लगेगा।
read more at Hindustan Times