28 वर्षीय नर्स के सुसाइड करने के 66 दिन बाद एमपी में जारी हुआ उसके ट्रांसफर का आदेश
मध्य प्रदेश में 28-वर्षीय एक नर्स के सुसाइड करने के 66 दिन बाद उसके ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैतूल निवासी दिवंगत नर्स तनवी दबड़े ने डिप्रेशन के कारण ट्रांसफर के लिए विभाग में कई अर्ज़ियां दी थीं। वह शिवपुरी स्थित खोड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में नर्स के पद पर तैनात थीं।
read more at ABP न्यूज़


