Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बिहार में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं का वेतन बढ़ाया जाएगा: सीएम नीतीश

short by अक्षत मित्तल / on Saturday, 6 January, 2024
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य में आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के वेतन में 'सम्मानजनक बढ़ोतरी' की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हड़ताल के दौरान चयनमुक्त की गईं 10,203 आंगनबाड़ी सेविकाओं और 8,016 सहायिकाओं की नौकरी बहाल की जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश ने शनिवार को आंगनबाड़ी सेविकाओं व सहायिकाओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।