अदाणी पोर्ट्स ने चुकाया ₹1,500 करोड़ का लोन
अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईज़ेड ने बताया है कि उसने ₹1,500 करोड़ का लोन चुका दिया है जो उसे सोमवार तक चुकाना था। कंपनी ने कैश बैलेंस और बिज़नेस ऑपरेशन्स से मिली राशि से यह शॉर्ट टर्म लोन चुकाया। कंपनी ने ₹1,000 करोड़ का दूसरा शॉर्ट टर्म लोन एडवांस में चुकाने की बात कही जो उसे अगले माह तक चुकाना है।
read more at भाषा


