Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नेपाल के प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली को-पायलट के पति की प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

short by मोनिका शर्मा / on Monday, 16 January, 2023
नेपाल में रविवार को येती एयरलाइन्स के प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालीं को-पायलट अंजू खतिवडा के पति की 21 जून 2006 को प्लेन क्रैश में मौत हुई थी। उनके पति भी येती एयरलाइन्स में को-पायलट थे। इसके अलावा बतौर को-पायलट अंजू की यह आखिरी फ्लाइट थी और रविवार को सकुशल लैंडिंग के बाद वह कैप्टन बनने वाली थीं।