'बेबी एबी' नाम से मशहूर ब्रेविस ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास के दौरान लगाए नो लुक शॉट्स
ए.बी. डीविलियर्स के अंदाज़ में खेलने के कारण 'बेबी एबी' नाम से मशहूर 19-वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ डिवॉल्ड ब्रेविस ने मुंबई इंडियंस के अभ्यास के दौरान नो लुक शॉट्स लगाए जिसका वीडियो वायरल हो गया है। एक फैन ने लिखा, "पूत के पांव पालने में दिख जाते हैं।" नीलामी में मुंबई इंडियंस ने ब्रेविस को ₹3 करोड़ में खरीदा था।
read more at CricTracker हिंदी


