इंडोनेशिया में फुटबॉल मैच के दौरान हिंसा व भगदड़ के चलते मौतों की संख्या बढ़कर हुई 174
इंडोनेशियाई अधिकारियों ने रविवार को बताया कि एक फुटबॉल मैच के बाद हुई हिंसा व भगदड़ के चलते मौतों की संख्या बढ़कर 174 हो गई है। बकौल पुलिस, हारने वाली टीम के समर्थकों के मैदान में घुसने के बाद पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे जिसके बाद वहां भगदड़ मची थी।
read more at ABP न्यूज़


