Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

दिल्ली एचसी ने तीन रिटायर्ड कश्मीरी अधिकारियों को सरकारी आवास खाली करने के दिए आदेश

short by अनिल कुमार / on Saturday, 19 February 2022
दिल्ली हाईकोर्ट ने तीन सेवानिवृत्त कश्मीरी अधिकारियों को 31 मार्च, 2022 या उससे पहले उन्हें आवंटित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। बकौल कोर्ट, "याचिका सुनने लायक नहीं है।" दरअसल, रिटायर्ड अधिकारियों ने केंद्र द्वारा जारी किए गए निष्कासन आदेशों को चुनौती देते हुए कश्मीरी प्रवासी होने का दावा कर आवास को बनाए रखने की अनुमति मांगी थी।