सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के ट्विन टावर को ढहाने की नई समयसीमा 28 अगस्त तय की
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा (उत्तर प्रदेश) के सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक के 40-मंज़िला ट्विन टावर को ढहाने के लिए शुक्रवार को एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दे दिया। टावर 21 अगस्त के बजाय 28 अगस्त को ढहाए जाएंगे। कोर्ट ने 'किसी भी खराबी या मौसम संबंधित समस्याओं के मामले में' 29 अगस्त-4 सितंबर तक 7-दिन का बफर भी दिया है।
read more at Twitter


