डीआरडीओ के पूर्व महानिदेशक अरुणाचलम का 87 वर्ष की आयु में हुआ निधन
रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन (डीआरडीओ) के पूर्व महानिदेशक और रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार रहे डॉक्टर वीएस अरुणाचलम का बुधवार को अमेरिका में 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अरुणाचलम को पद्म भूषण और पद्म विभूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अरुणाचलम के निधन पर शोक जताया है।
read more at लेटेस्टली


