बेटी ने पिता पर लगाया रेप का झूठा आरोप, 12 साल जेल में बिताने के बाद एमपी में हुआ बरी
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने नाबालिग बेटी के रेप के आरोप में 12 साल जेल में बिताने वाले एक शख्स को बरी किया है। कोर्ट ने पाया कि शख्स ने बेटी को उसके प्रेमी के साथ पकड़ा था जिसके बाद उसने पिता पर झूठा आरोप लगाया। लड़की ने पहले ट्रायल कोर्ट में माना था कि पिता ने उसका रेप नहीं किया।


