पीओके अपने आप भारत का हिस्सा बन जाएगा, थोड़ा इंतज़ार करिए: केंद्रीय मंत्री वीके सिंह
केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने दौसा (राजस्थान) में कहा है, "पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) अपने आप भारत का हिस्सा बन जाएगा, थोड़ा इंतज़ार करिए।" उन्होंने पीओके के शिया मुस्लिमों द्वारा इसे भारत में मिलाने की मांग को लेकर पूछे गए सवाल पर यह कहा। इससे पहले पीओके के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा, "हमें पाकिस्तान से मुक्त कराएं।"
read more at जनसत्ता


