चिराग बने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री, राम मोहन नायडू को दिया गया नागर विमानन मंत्रालय
टीडीपी के 36-वर्षीय सांसद राम मोहन नायडू नई एनडीए सरकार में नागर विमानन मंत्री बने हैं। वहीं, हाजीपुर (बिहार) से जीतकर आए रामविलास पासवान (दिवंगत) के बेटे चिराग पासवान को खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय दिया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीत पिछली सरकार में नागर विमानन मंत्रालय ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास था।
read more at President.gov.in


