एशियन गेम्स की भारतीय टीम में शामिल किन क्रिकेटरों ने नहीं खेला है अंतर्राष्ट्रीय मैच?
बीसीसीआई ने शुक्रवार को एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का एलान किया जिनमें से 5 खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। इन खिलाड़ियों में ऑल-राउंडर तिलक वर्मा, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जितेश शर्मा, तेज़ गेंदबाज़ मुकेश कुमार, विकेटकीपर-बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह और बल्लेबाज़ रिंकू सिंह शामिल हैं। गौरतलब है, एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में होगी।
read more at BCCI


