कानपुर ज़ू पहुंचे आरिफ को देखकर फड़फड़ाने लगा पिंजरे में बंद सारस, वीडियो हुआ वायरल
कानपुर (यूपी) चिड़ियाघर में पिंजरे में बंद सारस को हाल ही में देखने पहुंचे आरिफ को देखकर सारस द्वारा फड़फड़ाने और उछलने का वीडियो वायरल हो गया है। आरिफ 4 महीने बाद सारस से मिलने पहुंचे थे और वीडियो में वह कहते दिखे, "पहचान गए?" अमेठी के आरिफ ने इस सारस को घायल अवस्था से बचाकर उसकी देखरेख की थी।
read more at News18 हिंदी


