'आप' ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए 12 उम्मीदवारों की चौथी सूची की जारी
'आप' ने इस साल के आखिर में गुजरात में प्रस्तावित विधानसभा चुनावों के लिए 12 उम्मीदवारों की अपनी चौथी सूची गुरुवार को जारी की। इस सूची में हिम्मतनगर विधानसभा सीट से निर्मलसिंह परमार, गांधीनगर दक्षिण सीट से दोलत पटेल, साणंद सीट से कुलदीप वाघेला, वटवा सीट से बिपिन पटेल, अमराईवाडी सीट से भरतभाई पटेल आदि लोगों के नाम शामिल हैं।
read more at Twitter


