Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

आईआईटी बॉम्बे में इस साल 36% विद्यार्थियों का नहीं हुआ प्लेसमेंट; राहुल ने दी प्रतिक्रिया

short by रौनक राज / on Wednesday, 3 April, 2024
'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, आईआईटी बॉम्बे में इस साल करीब 36% विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नहीं हुआ। बकौल रिपोर्ट, इससे पिछले साल 32.8% विद्यार्थियों का प्लेसमेंट नहीं हो सका था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है, "'बेरोज़गारी की बीमारी' की चपेट में अब आईआईटी जैसे शीर्ष संस्थान भी आ गए हैं।"
read more at Hindustan Times