Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बाइक से देशभर में घूमकर केजरीवाल के अरेस्ट का विरोध करने वाले शख्स से मिले दिल्ली के सीएम

short by चंद्रमणि झा / on Sunday, 12 May, 2024
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बेंगलुरु (कर्नाटक) के मनोज से मुलाकात की है जिसने बाइक से देशभर में घूमकर केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध किया था। मनोज ने हाथ पर केजरीवाल का टैटू भी बनवाया है। 'आप' ने 'X' पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "सीएम केजरीवाल के प्रति जनता की दीवानगी। आज मनोज से मिलकर केजरीवाल भावुक हो गए।"