रॉस टेलर ने अपने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद पर लिया विकेट, वायरल हुआ वीडियो
न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने अपने टेस्ट करियर की आखिरी गेंद पर बांग्लादेश के इबादत हुसैन को आउट किया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। विकेट के साथ ही न्यूज़ीलैंड ने बांग्लादेश को 1 पारी और 117 रनों से हराकर 2 मैचों की सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। टेलर का कुल 112 टेस्ट में यह तीसरा विकेट था।
read more at CricTracker


