मज़ाक-मज़ाक में हुए विवाद के बाद यूपी में लड़के ने 17 वर्षीय दोस्त के पेट में मारी लात, हुई मौत
महोबा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को मज़ाक-मज़ाक में हुए विवाद के बाद एक लड़के ने अपने 17 वर्षीय दोस्त के पेट में ज़ोरदार लात मार दी जिससे वह अचेत होकर ज़मीन पर गिर पड़ा। इसके बाद अस्पताल पहुंचाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, मारपीट में लड़के की मौत होने की सूचना मिली है।
read more at ABP न्यूज़


