Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

चुनाव टिकट कटने के बाद लापता हुए पालघर के MLA, पत्नी बोली- उन्हें खुदकुशी का खयाल आ रहा था

short by अपर्णा / on Tuesday, 29 October, 2024
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के बाद पालघर के मौजूदा विधायक व शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता श्रीनिवास वनगा सोमवार शाम से कथित तौर पर लापता हैं और उनके फोन भी बंद आ रहे हैं। उनकी पत्नी ने कहा कि वंगा को आत्महत्या के खयाल आ रहे थे। टिकट नहीं मिलने पर वह फूट-फूटकर रो पड़े थे।