अर्जुन रामपाल ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, भस्म आरती में हुए शामिल
ऐक्टर अर्जुन रामपाल ने उज्जैन (मध्य प्रदेश) में शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और भस्म आरती में शामिल हुए जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस दौरान अर्जुन रामपाल ने कहा, "मुझे भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मैंने कई मंदिरों के दर्शन किए लेकिन यहां की ऊर्जा अद्भुत है।"
read more at ABP न्यूज़


