Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

घरेलू सहायिका ने बेंगलुरु में चोरी किया हुआ हार पहनकर वॉट्सऐप पर लगाई तस्वीर, हुई गिरफ्तार

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 10 August, 2024
बेंगलुरु में एक घरेलू सहायिका ने चोरी किया हुआ सोने का हार पहनकर वॉट्सऐप डीपी में अपनी तस्वीर लगाई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बकौल पुलिस, महिला कुछ महीनों पहले एक दंपति के घर में काम करती थी जहां से उसने गहने चुराए थे। दंपति द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही थी।