Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अबू धाबी के ज़ायद एयरपोर्ट पर बिना पासपोर्ट व आईडी के मिलेगी चेक-इन की सुविधा

short by श्वेता यादव / on Saturday, 10 August, 2024
अबू धाबी के ज़ायद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में जल्द ही बिना पासपोर्ट और आईडी के यात्रियों को चेक-इन और बोर्डिंग की सुविधा मिलेगी। इनोवेटिव स्मार्ट ट्रैवल प्रोजेक्ट के तहत साल 2025 तक यहां हर एंट्री और एग्ज़िट पर बायोमेट्रिक सेंसर लगाए जाएंगे जिसमें किसी रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं होगी और यह खुद-ब-खुद यात्री की पहचान को प्रमाणित कर लेगा।