Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

जर्मनी से मुंबई आई विस्तारा की फ्लाइट में बम होने की मिली धमकी, कराई गई आपात लैंडिंग

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 17 October, 2024
विस्तारा एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर बताया है कि बुधवार को जर्मनी के फ्रैंकफर्ट से मुंबई आ रही विस्तारा की फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद फ्लाइट की छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करवाई गई। गौरतलब है कि फ्लाइट में 134 यात्री और चालक दल के 13 सदस्य सवार थे।
read more at भाषा