फर्ज़ी है बांग्लादेश के हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर जलाए जाने का दावा
बांग्लादेश में तख्तापलट के बीच आंदोलनकारियों द्वारा हिंदू क्रिकेटर लिटन दास का घर जलाए जाने का दावा फर्ज़ी है। पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर और अवामी लीग के सांसद मशरफे मुर्तज़ा के घर में आगजनी की तस्वीर शेयर कर कई सोशल मीडिया यूज़र ने यह दावा किया था। दरअसल, शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ दिया है।
read more at ABP न्यूज़


