संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी नीलम की ज़मानत याचिका हुई खारिज
दिल्ली के एक कोर्ट ने संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में आरोपी नीलम आज़ाद की ज़मानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के अनुसार, यह मानने के लिए पर्याप्त उचित आधार हैं कि नीलम के खिलाफ लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही हैं। मामले में सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है।
read more at ABP न्यूज़


