नशे में तिरुपति के मंदिर के शिखर पर चढ़कर शराब मांगने लगा शख्स, कैमरे में कैद हुई घटना
तिरुपति (आंध्र प्रदेश) स्थित श्री गोविंदराजस्वामी मंदिर में एक युवक शिखर पर चढ़ गया जिसका वीडियो सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स शराब के नशे में था और जब पुलिसकर्मियों ने उसे उतारने की कोशिश की तो उसने कहा कि शराब की बोतल मिलेगी तभी वह नीचे उतरेगा। पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद शख्स को उतारा।
read more at इंडिया टीवी


