10 मिनट में आपके घर सामान कैसे पहुंचा देते हैं जेप्टो, ब्लिंकिट, इंस्टामार्ट? जानें पूरा मैकेनिज़्म
10 मिनट में डिलीवरी करने वाले जेप्टो/ब्लिंकिट/इंस्टामार्ट जैसे क्विक-कॉमर्स ऐप्स तंग गली/बेसमेंट में छोटे-छोटे वेयरहाउस 'डार्क स्टोर्स' बनाते हैं। इनमें डेटा के आधार पर दूध/ब्रेड/अंडे/इंस्टेंट फूड जैसे सर्वाधिक मांग वाले सामान रखे जाते हैं। ऑर्डर आते ही नज़दीकी डार्क स्टोर कर्मचारी 60-90 सेकंड में सामान पैक करता है। इसके बाद स्टोर के पास मौजूद राइडर्स डिलीवरी करने निकल जाते हैं।
read more at News18 हिंदी


