यूपी के सरकारी अस्पताल में वैक्सीन रखने वाले फ्रीज़र में मिली बीयर
बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के सरकारी अस्पताल में वैक्सीन रखने वाले डीप फ्रीज़र में बीयर की कैन रखी मिली जिसकी तस्वीर सामने आई है। सीएमओ ने कहा कि जांच हो रही है व कार्रवाई की जाएगी। सपा मीडिया सेल ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को X पर टैग कर लिखा, "कुछ शर्म बाकी है या बेचकर खा गए हो?"
read more at Public


