Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

बच्चों की स्किन पर सफेद दाग क्यों होते हैं? डॉक्टर ने दी जानकारी

short by पंकज कसरादे / on Thursday, 12 February, 2026
मैक्स हॉस्पिटल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर सौम्या सचदेवा के अनुसार, बच्चों की त्वचा पर सफेद दाग मेलानिन की गड़बड़ी, विटामिन बी12, आयरन या कैल्शियम की कमी, फंगल इंफेक्शन या एलर्जी से हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि विटिलिगो भी एक कारण है जिसमें इम्यून सिस्टम पिगमेंट सेल्स पर हमला करता है। बकौल डॉक्टर, सही कारण जानने के लिए जांच ज़रूरी है।