पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 20% बढ़कर ₹7,182 करोड़ हुआ
बिजली कंपनी पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) ने मंगलवार को कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 20% से अधिक बढ़कर ₹7,182.06 करोड़ हो गया है। बकौल पीएफसी, इस तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर ₹24,736.68 करोड़ हो गई। कंपनी ने 2023 की समान तिमाही में ₹5,982.14 करोड़ का एकीकृत शुद्ध लाभ दर्ज किया था।
read more at भाषा


