बिहार में खुले में मांस बेचने पर लगी रोक
बिहार के उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में खुले में मांस की बिक्री नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क किनारे मांस नहीं बेचेगा जिनके पास लाइसेंस होगा वही बिक्री कर सकेंगे और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। बकौल उप-मुख्यमंत्री, इसके लिए सभी ज़िला प्रशासन और नगर निकायों को पत्र जारी किया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


