Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए बढ़ाई गई आवेदन की अंतिम तिथि

short by रुखसार अंजुम / on Thursday, 22 August, 2024
झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (जेएचटीईटी) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 22 अगस्त से बढ़ाकर 26 अगस्त कर दी गई है। जैक के पोर्टल में तकनीकी खराबी आने के चलते अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला किया गया है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थियों को जेएचटीईटी का फॉर्म भरने में काफी दिक्कतें आ रही थीं।