कर्नाटक सरकार ने रामनगर ज़िले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ करने का किया फैसला
कर्नाटक में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में रामनगर ज़िले का नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ करने के फैसले को मंज़ूरी दी गई। राज्य के कानून मंत्री एचके पाटिल ने कहा, "लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए रामनगर का नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। आगे की प्रक्रिया राजस्व विभाग शुरू करेगा।"
read more at भाषा


