डॉक्टर का दावा- 'डीटॉक्स' के लिए हैदराबाद में 4 लीटर पानी पीने वाली महिला ICU में पहुंची
हैदराबाद के एक डॉक्टर ने दावा किया है कि 'डीटॉक्सिफिकेशन' और त्वचा को 'तरो-ताज़ा रखने के लिए' 4 लीटर पानी पीने के बाद एक महिला को आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने कहा, "महिला को सिरदर्द, मतली और उल्टी हुई...फिर उसे चक्कर और कंपकंपी आई।" डॉक्टर ने महिला में सोडियम के कम लेवल को इसका कारण बताया।
read more at Times Now


