बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान हादसा, उड़ान के 6 मिनट बाद नोएडा का युवक जंगल में गिरा
हिमाचल प्रदेश की बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग साइट पर मंगलवार शाम टैंडम उड़ान के दौरान शुभम डोबलियाल नामक 26-वर्षीय पर्यटक की मौत हो गई। टेकऑफ के करीब 6 मिनट बाद शुभम जंगल में जा गिरे। ग्रेटर नोएडा के रहने वाले शुभम कज़न्स संग हिमाचल घूमने गए थे। पुलिस ने पायलट विनय कुमार के खिलाफ लापरवाही से मौत का केस दर्ज किया है।
read more at News18 हिंदी


