तेज़ गेंदबाज़ बनना चाहते थे सचिन तेंदुलकर, एमआरएफ पेस फाउंडेशन ने कर दिया था रिजेक्ट
सचिन तेंदुलकर तेज़ गेंदबाज़ बनने के लिए 1987 में एमआरएफ पेस फाउंडेशन (चेन्नई) गए थे लेकिन वहां के डायरेक्टर डेनिस लिली (पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर) ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया था। सचिन ने बाद में बताया कि लिली ने उनकी बैटिंग स्किल देखकर उन्हें बल्लेबाज़ी जारी रखने को कहा था। सचिन 16 नवंबर 2013 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए थे।
read more at Cricket Australia


