Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इंजीनियर व यूट्यूबर के तौर पर असफल होने के बाद शख्स ने दिल्ली में ओला कैब ड्राइवर को लूटा

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 25 June, 2024
दिल्ली में ओला कैब ड्राइवर को लूटने के आरोप में अयोध्या (यूपी) के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। उसने ड्राइवर को गोली मारकर फोन और कैश लूटे थे। आरोपी ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग के बाद उसे नौकरी नहीं मिली और वह यूट्यूबर व रैपर के तौर पर भी असफल रहा।