Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

₹40 करोड़ की धोखाधड़ी के बाद गिरा Mobikwik का शेयर

short by Aakanksha / on Wednesday, 17 September, 2025
डिजिटल वॉलेट कंपनी मोबिक्विक के साथ 48 घंटों में तकरीबन ₹40 करोड़ की धोखाधड़ी हुई जिसके बाद बुधवार को कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर 2.95% गिरकर ₹302.20 के स्तर पर आ गए। गौरतलब है कि मोबिक्विक ऐप की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने 2500 बैंक खातों से 11-12 सितंबर को ₹40 करोड़ का अवैध लेनदेन किया।