मालगाड़ी की टक्कर से प. बंगाल में पटरी से उतरे कंचनजंघा एक्सप्रेस के डिब्बे, कई यात्री घायल
दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) में एक मालगाड़ी ने कंचनजंघा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी जिसके चलते ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और कई लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अनुसार, दार्जिलिंग के ज़िलाधिकारी, एसपी, डॉक्टरों, ऐम्बुलेंस और आपदा राहत दलों को मौके पर भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट्स, कंचनजंघा एक्सप्रेस सियालदह की ओर जा रही थी।
read more at इंडिया टीवी


