Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

क्यों सहवास के बाद नर मधुमक्खी की हो जाती है मौत?

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 6 July, 2024
नर मधुमक्खी एक ऐसा जीव है जो ज़्यादातर मामलों में सहवास के बाद मर जाता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, मादा मधुमक्खी संग सहवास के समय नर मधुमक्खी का लिंग (एंडोफैलस) मादा के अंदर ही फट जाता है जिससे उसकी मौत हो जाती है। वहीं, किसी तरह बच जाने वाले नर मधुमक्खी को उनके छत्तों से बाहर निकाल दिया जाता है।
read more at ABP न्यूज़