राजनाथ सिंह ने महाकुंभ पहुंचकर संगम में लगाई डुबकी, शेयर कीं तस्वीरें
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार दोपहर प्रयागराज महाकुंभ पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई। राजनाथ सिंह ने X पर महाकुंभ की तस्वीरें शेयर कर लिखा, "भारत की शाश्वत आध्यात्मिक विरासत और लोक आस्था के प्रतीक महाकुंभ में स्नान-ध्यान करके स्वयं को कृतार्थ अनुभव कर रहा हूं।" इस दौरान उनके साथ यूपी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' मौजूद रहे।
read more at X


