स्थिति और बदतर होने वाली है: शटडाउन के बीच हवाई यात्रा को लेकर अमेरिकी परिवहन सचिव
अमेरिकी परिवहन सचिव सीन डफी ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक शटडाउन (सरकारी कामकाज की बंदी) के कारण हवाई यात्रा कम हो सकती है जिससे काफी संख्या में अमेरिकी अपने परिवार संग 'थैंक्सगिविंग डे' नहीं मना पाएंगे। उन्होंने कहा, "स्थिति और बदतर होने वाली है...बड़ी संख्या में एयर ट्रैफिक कंट्रोलर बिना वेतन के काम पर नहीं आ रहे।"
read more at Hindustan Times


