दिल्ली में शख्स ने अफेयर के शक में की अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या, हुआ गिरफ्तार
दिल्ली के मुनिरका इलाके में एक शख्स ने अफेयर के शक में अपनी 27-वर्षीय लिव-इन पार्टनर की कथित तौर पर हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पोस्टमॉर्टम में शारीरिक हमले को मौत का कारण बताया गया है।
read more at भाषा


